निशुल्क मेडिकल कैंप का किया जायेगा आयोजन

0
102

उन्नाव।मेहरोत्रा नाक, कान, गला हॉस्पिटल कानपुर के चिकित्सकों द्वारा अमित मेडिकल स्टोर बांगरमऊ के सौजन्य से कल दिनांक 22 नवंबर को नगर में निशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें नाक, कान, गला के मरीजों को देखा जाएगाअमित मेडिकल स्टोर के संचालक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि कल 22 नवंबर को सुभाष इंटर कॉलेज के पास एक निशुल्क मेंडिकल कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मेहरोत्रा नाक, कान, गला हॉस्पिटल कानपुर के योग्य चिकित्सकों द्वारा मरीजों को देखा जाएगा और उन्हें निशुल्क परामर्श भी दिया जाएगा। यह कैंप कल सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। उन्होंने बताया कि आयुष्मान कार्ड से सर्जरी व ऑपरेशन से पहले की जांच निशुल्क की जाएंगी। तथा इस कैंप में आने वाले मरीजों को सर्जरी पर 25% की छूट मिलेगी। इसके साथ ही नाक, कान, गला की जांचों पर 50% की छूट मिलेगी। धर्मेंद्र सिंह ने नगर व क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा कि कल लगने वाले निशुल्क मेंडिकल कैंप में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर नाक, कान, गला के मरीज फायदा अवश्य उठाएं।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here