केक काटकर मनाया गया बाबा खाटूश्याम का जन्मोत्सव

0
100

उन्नाव।गंजमुरादाबाद नगर के श्याम भक्तों द्वारा मंगलवार को केक काटकर बाबा खाटू श्याम का जन्मदिन मनाया गया। बाद में आयोजित भंडारे में सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

कस्बा स्थित हरदोई उन्नाव मार्ग के किनारे स्थित एक निजी संस्थान पर भक्तों ने सैकड़ों भक्तों ने केक काटकर बाबा खाटू श्याम का जन्म दिन मनाया। भक्तों ने उनकी आरती कर भंडारे का आयोजन किया। भंडारे में सैकड़ों भक्तों को प्रसाद के रूप में पूड़ी ,सब्जी व मिष्ठान आदि वितरित किया गया। कार्यक्रम में शुभम मौर्य,अंकित सैनी, मेड़ीलाल,गोपाल जी,मुकेश कुशवाहा ,रामसजीवन यादव, लाल जी व अजय कुशवाहा आदि सैकड़ो खाटू श्याम प्रेमियों ने प्रसाद ग्रहण किया।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here