एफएलएन प्रशिक्षण में दी भाषा ज्ञान की जानकारियां

0
100
Oplus_131072

उन्नाव।फतेहपुर चौरासी क्षेत्र के ब्लाक संसाधन केंद्र में हो रहे एफ एल एन प्रशिक्षण के द्वितीय चरण में आज दूसरे दिन प्रशिक्षण में संदर्भ दाताओं द्वारा शिक्षकों को बच्चों के बीच दिए जा रहे भाषा ज्ञान के बारे में जानकारियां दी गई एवं बताया गया कि शिक्षा को बच्चों के बीच सुलह तरीके से उसी भाषा में परोसने का काम करें जिस भाषा में बच्चे उसे आसानी पूर्वक समझ सकते हों।

फतेहपुर चौरासी के ब्लाक संसाधन केंद्र स्थिति हफीजाबाद में बुधवार से एफ एल एन प्रशिक्षण के द्वितीय चरण के दूसरे दिन सन्दर्भदाता शैलेन्द्र कुमार यादव, श्यामेन्द्र सिंह,शिवकुमार, पियूष त्रिवेदी, कुलदीप सिंह द्वारा शिक्षकों को बच्चों के बीच दिए जा रहे भाषा ज्ञान के बारे में जानकारी दी गई एवं बताया गया की शिक्षा को बच्चों के बीच सुलह तरीके से उसी भाषा में परोसने का काम करें जिस भाषा में बच्चे उसे आसानी पूर्वक समझ सकते हो। ब्लाक संसाधन केंद्र पर क्षेत्र के विद्यालयों के 100 शिक्षक अलग अलग दो कमरों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान सन्दर्भदाताओं द्वारा गतिविधियों के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आज खण्ड शिक्षा अधिकारी देवेंद्र सिंह द्वारा भी शिक्षकों प्राप्त प्रशिक्षण के अनुसार ही कक्षा में शिक्षण करने के लिए प्रेरित किया गया।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here