अहमदाबाद में धूमधाम से मनाया हरियाली तीज पर्वःसुहागिन महिलाओं ने व्रत रखकर की शिव-पार्वती की आराधना, पति की लंबी उम्र के लिए की कामना

0
159

अहमदाबाद गुजरात राज्य। बुधवार को अमराईवाडी में हरियाली तीज का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं और कुंवारी लड़कियों ने व्रत रखकर भगवान से पार्वती जी की पूजा आराधना की। हरे रंग के वस्त्र आभूषण पहनकर महिलाओं ने हरियाली तीज को बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ धूमधाम से मनाया।

अमराईवाडी स्थित महाकाली मंदिर पर श्री महाकाली सेवा संघ ग्रुप की दर्जनों महिलाओं ने हरियाली तीज पर्व मनाते हुए विधि-विधान से भगवान शिव और माता पार्वती की। आराधना करते हुए पति की लंबी आयु की कामना करते हुए सामूहिक रूप से हरियाली तीज गीत गाते हुए मनमोहक नृत्य किया।

इस दौरान अविवाहित महिलाओं ने भी उक्त पर्व को लेकर काफी उत्साह दिखाई दिया। इस दौरान संगीत की स्वर लहरियों पर भी महिलाओं ने सामूहिक नृत्य किया। इस दौरान हरे रंग के लिबास और प्रधानों में सुसज्जित होकर सामूहिक रूप से महिलाओं ने नगर के काली माता मंदिर प्रांगण पर पूजा अर्चना की।

देखे वीडियो।

 

 


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here