गुरु पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की गंगा में डुबकी

0
102
Oplus_131072

उन्नाव।गुरु पूर्णिमा पर गंगा घाटों के किनारे आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने दान कर पुण्य लाभ कमाया। इसके बाद गुरु का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। रविवार की सुबह से ही गंगा घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचने लगे। इससे पुलिस की ओर से लगाई गई व्यवस्था पूरी तरह से धड़ाम हो गई। शुक्लागंज के घाट पर हर-हर गंगे के जयघोस से गूंजते रहे। स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से मां गंगा का पूजन अर्चन किया।श्रद्धालुओं ने पुष्प, दूध, दही, शहद और नैवेद्य समर्पित कर सुख और समृद्धि की कामना की। स्नान के दौरान मिश्रा कालोनी घाट, गंगा विष्णुधाट, शिव बाबाघाट, पक्काघाट, कच्चा घाट, पुल के नीचे के घाट, बालूघाट, आनन्द घाट और जाजमऊ के चंदन आदि घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली।इसके अलावा नानामऊ घाट, सरैया घाट, बंदीमाता आदि घाटों पर स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिर और गुरु के आश्रम में जाकर दर्शन-पूजन किया। श्रद्धालुओं ने फल वितरित कर गुर पूर्णिमा का त्योहार धूमधाम से मनाया। आचार्यों ने बताया कि गुरू पूर्णिमा स्नान का विशेष महत्व होता है। इस दिन गंगा स्नान करने वाले भक्तों के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। उन्हें सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है।पूर्णमासी स्नान के बाद लोगों ने खरीदारी की। इसके बाद चाट आदि की दुकानों में घूम-घूमकर खाने का लुत्फ उठाया। चिमटी, बिंदी की दुकानों में महिलाओं व युवतियों ने एक से एक आइटम खरीदे। इस दौरान दुकानदारों ने खुश नजर आए।गंगा तट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए गोताखोरों की तैनाती पहले से ही की गई थी। जो कि लगातार घाटों पर सतर्क बने रहे इसके साथ ही इसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित ना हो और श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के लिए घाटों के अलावा गंगा के तटों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here