सरसौल विकासखंड में ‘माय भारत’ के तहत स्वच्छता पखवाड़ा

0
41

सरसौल, कानपुर नगर।विकासखंड सरसौल के अंतर्गत माय भारत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार कानपुर नगर की ओर से ग्राम सचिवालय भदासा में 2 अक्टूबर को स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक आकांक्षा शुक्ला के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर उनके चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।

इस दौरान स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में युवा मंडल के सदस्य मौजूद रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here