महिला सशक्तिकरण और महिला उद्यमिता को राखी फेस्ट देगा बढ़ावा

0
51

कानपुर।महिलाओं को अपनी प्रतिभा,हुनर एवं रचनात्मकता प्रदर्शित करने के लिए मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कल्चर एग्जिबिट्स द्वारा व्यापी एवं अंशिका के सहयोग से राखी फेस्ट’ का आयोजन किया गया है। राखी फस्ट का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को अपनी प्रतिभा और हुनर को प्रदर्शित करने के साथ-साथ उन्हें आगे बढ़को के लिए प्रोत्साहित करना है। इस आयोजन के माध्यम से महिला सशक्तिकरण एवं महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में महिला उद्यमियों को अपने उत्पाद एवं हुनर को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने तथा अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
आयोजकों का कहना है कि महिलाओं को अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता के लिए उचित मंच उपलब्ध कराना समाज में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ‘राखी फेस्ट’ के माध्यम से स्थानीय महिला उद्यमियों एवं प्रतिभाशाली महिलाओं को अपनी पहचान बनाने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम के प्रमुख उद्देश्य है कि महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना। महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करना। महिलाओं को अपने हुनर एवं उत्पाद प्रदर्शित करने का अवसर देना एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here