उन्नाव।थाना बेहटा मुजावर पुलिस ने सचान कोट स्थित उन्नाव-हरदोई बॉर्डर पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहन चालकों के चालान किए गए।
पुलिस ने बिना हेलमेट, बिना वैध दस्तावेज और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को रोककर उनके दस्तावेजों की जांच की। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए चालान किए गए।
चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनकर वाहन चलाने तथा सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखने की सख्त हिदायत दी। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।



