सदिग्ध परिस्थितयो मे किशोरी ने फांसी लगा दी जान ,परिजनों का रो रो बुरा हाल

0
52

असोहा,उन्नाव।आज दिन बुधवार दोपहर 12 बजे क्षेत्र के बाबुरहा गांव निवासी सुरजबली की 19 वर्षीय पुत्री रोशनी ने घर के अंदर बाहर वाले कमरे में लटके छल्ले में चुन्नी के सहारे लटक कर जान दी परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया ।
मृतका की माँ गंगाजली ने बताया कि आज सुबह गांव के सन्तु के खेत मे धान की रोपाई के लिये रोशनी को जाना था ,और मैं जानवर चराने जंगल चली गई थी । मेरे दोनो बेटे विशाल व विकास अपनी पत्नियों के साथ ससुराल में शादी थी तो वही सोमवार की शाम गए थे ,मेरी तीसरे नम्बर की बेटी रागिनी गांव के बाहर बने दूसरे घर पर थी ,दोपहर लगभग 12 बजे जब मैं जानवर चरा कर घर आई तो देखा कि घर के दरवाजे बंद है ,कई आवाजे लगाई ,पड़ोसी भी आ गए उन लोगो ने भी आवाज लगाई जब कोई उत्तर नही मिला तो कमरे की खिड़की से झाँक कर देखा कि रोशनी चुन्नी के सहारे लटक रही है तभी हम ने 112 नम्बर पर डायल कर सूचना दी मेरी सूचना पर पहुंची 112 के सिपाहियों ने छत पर चढ़ कर घर गए दरवाजा खोला तो कमरे में रोशनी मृत मिली । थाना अध्यक्ष फूल सिंह ने बताया तहरीर के आधार पर कार्यवाही की जाएगी ।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here