उन्नाव।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव के कुशल निर्देशन में सभी महिला थाना सहित जनपद की समस्त थानों की महिला हेल्प डेस्क में पति-पत्नी के विवादित जोड़ों को बुलाया गया, परिवार परामर्शदाताओं एवं महिला हेल्पडेस्क की टीम द्वारा उनकी काउंसलिंग करते हुए उनके बीच उपजे विवाद को खत्म कराया गया तथा परिवार को टूटने से बचाया। तदोपरान्त थाना पुरवा, महिला थाना व थाना बांगरमऊ से 05-05, थाना सोहरामऊ से 04, थाना बिहार, थाना कोतवाली सदर व थाना दही से 01-01 जोड़े को बिना विवाद साथ रहने के वादे के साथ विदा किया गया। उपरोक्त पुनीत कार्य में डा0 आशीष श्रीवास्तव प्रभारी परिवार परामर्श केन्द्र समिति, डा0 सागीर अहमद, डा0 अबसार अली तथा पुलिस टीम में प्र0नि0 महिला थाना रेखा सिंह व महिला आरक्षीगण नीतू, शिखा यादव, संध्या कुमारी, नीतू सिंह, पूनम शाक्य, पूनम राजपूत, सेविका, बबली व पूजा का विशेष योगदान रहा।




