पुलिस की चेतावनी भी बेअसर,पहले हाईवे पर डांस, अब उफनती नहर की रेलिंग से लटककर स्टंट,आखिर कब रुकेगा वायरल’ का जुनून

0
80

उन्नाव।एक साल पहले हाईवे पर डांस कर खुद की और राहगीरों की जान खतरे में डाली… पुलिस ने चेतावनी दी, युवती ने माफी भी मांगी। लेकिन अब फिर वही कहानी दोहराई गई।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक नए वीडियो में कथित तौर पर आरती नाम (इंस्ट्राग्राम ID arti_rathour65) की युवती तेज बहाव वाली नहर के पुल की रेलिंग के बाहर लटककर स्टंट करती दिखाई दे रही है। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे बेहद खतरनाक बता रहे हैं।
बताया जा रहा है कि युवती के इंस्टाग्राम पर 1.07 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। वायरल होने की होड़ में बनाए जा रहे ऐसे स्टंट अब सिर्फ कंटेंट नहीं, बल्कि जानलेवा जोखिम बनते जा रहे हैं।
इससे पहले भी युवती का हाईवे के बीच डांस करते हुए वीडियो वायरल हुआ था। उस समय लोगों ने आरोप लगाया था कि उसने न केवल अपनी, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की जान भी खतरे में डाल दी थी। मामला चर्चा में आने के बाद पुलिस ने उसे चेतावनी दी थी और युवती ने सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी थी।
लेकिन अब सामने आए नए वीडियो में कथित तौर पर वह फिर से तेज बहाव वाली नहर के पुल की रेलिंग के बाहर लटककर स्टंट करती नजर आ रही है। यदि संतुलन जरा सा भी बिगड़ जाता, तो यह वीडियो सोशल मीडिया पर नहीं, किसी बड़े हादसे की खबर बन सकता था।
अगर यह वीडियो वास्तव में माखी थाना क्षेत्र का है, तो सवाल केवल एक युवती के स्टंट का नहीं, बल्कि सार्वजनिक सुरक्षा का भी है। ऐसे वीडियो दूसरे युवाओं को भी खतरनाक स्टंट की नकल करने के लिए प्रेरित कर सकते है
वायरल वीडियो के स्थान और परिस्थितियों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। यदि जांच में यह वीडियो सार्वजनिक स्थान पर खतरनाक स्टंट करते हुए बनाया गया पाया जाता है, तो संबंधित पुलिस आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर सकती है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here