उन्नाव। में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दानवीर भामाशाह के जन्म दिवस के अवसर पर 29 जून 2026 को “व्यापारी कल्याण दिवस” के रूप में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती सावित्री गौतम, अपर आयुक्त ग्रेड-2 (अपील) राज्य कर कानपुर जोन प्रथम कानपुर द्वारा की गई। समारोह में व्यापारियों, करदाताओं और उद्यमियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में वित्तीय वर्ष 2025-26 में सर्वाधिक कर जमा करने वाले करदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान व्यापारियों के योगदान और भामाशाह के जीवन से जुड़े प्रेरणादायक प्रसंगों पर चर्चा की गई।
समारोह में राज्य कर विभाग के अधिकारियों, व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं जनपद के सम्मानित व्यापारीगणों की उपस्थिति रही। जिला प्रशासन और राज्य कर विभाग द्वारा सफल आयोजन पर शुभकामनाएं दी गईं।




