मोहर्रम की 11वीं तारीख को गमगीन माहौल में कल्याणी नदी तट पर स्थिति कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक हुए ताजिया

0
60

उन्नाव।नगर में मोहर्रम की 11वीं तारीख को अत्यंत गमगीन माहौल के बीच अकीदतमंदों द्वारा पारंपरिक ताजिए उठाए गए। नगर के मोहल्ला सराय से शुरू हुआ यह जुलूस नानामऊ रोड होते हुए देर रात कल्याणी नदी के तट पर स्थित कर्बला पहुंचा, जहां नम आंखों से ताजिए दफन किए गए।

​ ​ताजिए के जुलूस के दौरान पूरा माहौल शोक और अकीदत में डूबा रहा। जुलूस में शामिल विभिन्न अंजुमनों द्वारा दर्दभरे नोहे पढ़े गए, जिसे सुनकर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। इस दौरान जुलूस के मार्ग में काफी संख्या में अकीदतमंद और स्थानीय लोग मौजूद रहे, जिन्होंने पूरी अकीदत के साथ जियारत की।​ महत्वपूर्ण आयोजन को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जुलूस के पूरे मार्ग और कर्बला क्षेत्र में भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया था। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने खुद मौके पर रहकर पूरी व्यवस्था की कमान संभाली, जिसके चलते जुलूस शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न हुआ।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here