ग्रीष्मकालीन अवकाश बाद खुले बेसिक विद्यालयों में आए बच्चे शिक्षकों से गिफ्ट पाकर खिलखिला पड़े

0
41

बांगरमऊ,उन्नाव।ग्रीष्म कालीन अवकाश के बाद आज मंगलवार को क्षेत्र में स्थित सभी बेसिक प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों के ताले खुले। प्रथम दिन स्कूल का गेट खुलते ही अधिकांश बच्चे चहकते हुए कक्षों में दाखिल हुए और शिक्षकों से गिफ्ट पाकर बच्चे खिलखिला उठे।
करीब एक माह के ग्रीष्म कालीन अवकाश के बाद आज मंगलवार को क्षेत्र के ग्राम माढ़ा पुर मुड़ेरा, धन्ना पुरवा, जामड़, कमलापुर, परशुराम पुर, भिखारीपुर कस्बा, भिखारीपुर रुद्र व हुलासी खेड़ा सहित सभी प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों के गेट खुले। गेट खुलते ही गांवों में सफाई कर्मचारियों ने कक्षों सहित परिसर और शौचालयों की साफ-सफाई की। इसके बाद सभी बच्चे चहकते हुए अपने-अपने कक्षों में दाखिल हुए। बच्चों के स्कूल में दाखिल होते ही शिक्षकों और शिक्षामित्रों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद बच्चे प्रार्थना सभा में शामिल हुए। ग्राम माढ़ापुर के प्राथमिक विद्यालय प्रथम में आज प्रथम दिन कुल 104 पंजीकृत बच्चों में से 51 बच्चों ने उपस्थिति दर्ज कराई। प्रधानाध्यापक प्रेम सागर, सहायक शिक्षक उर्वशी कुशवाहा तथा शिक्षामित्र ओमजी, अनीता देवी व सुमन ने बच्चों का स्वागत कर उन्हें टाफी, बिस्कुट व चाकलेट वितरित किया।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here