सभासद अतीक खान के अहाते पर बुलडोजर चलाकर कथित अवैध अतिक्रमण हटाया गया

0
55

बांगरमऊ, उन्नाव ।संत मिलन दास हत्याकांड के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर पालिका के सभासद अतीक खान के अहाते पर बुलडोजर चलाकर कथित अवैध अतिक्रमण हटवा दिया।
गौरतलब है कि हमले के बाद घायल अवस्था में बाबा मिलन दास को अस्पताल पहुंचाने वालों में अतीक खान प्रमुख थे। प्रशासन की इस कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में दिनभर चर्चाओं का माहौल बना रहा।
राजस्व विभाग के लेखपाल कुलदीप सिंह ने बताया कि गाटा संख्या 1257 मिंजुमला, रकबा लगभग 15 बिस्वा भूमि राजस्व अभिलेखों में सरकारी जमीन के रूप में दर्ज है। जांच के दौरान पाया गया कि उक्त भूमि के एक हिस्से पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर निर्माण कराया गया था। इसके बाद प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। बुधवार को एसडीएम बृजमोहन शुक्ला तथा नगर पालिका परिषद की अधिशासी अधिकारी गुंजन गुप्ता की मौजूदगी में भारी पुलिस बल के बीच बुलडोजर चलाकर कब्जा हटाया गया। कार्रवाई के दौरान राजस्व, नगर पालिका एवं पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here