उ०प्र० पुलिस आरक्षी भर्ती (एनरोलमेंट-2025) लिखित परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ब्रीफिंग आयोजित

0
47

उन्नाव।उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली उ०प्र० पुलिस आरक्षी भर्ती (एनरोलमेंट-2025) लिखित परीक्षा दिनांक 08, 09 एवं 10 जून 2026 को जनपद उन्नाव के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न कराई जानी है। उक्त परीक्षा के सफल, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण आयोजन के दृष्टिगत आज दिनांक 04 जून 2026 को रिजर्व पुलिस लाइन उन्नाव स्थित सभागार में श्री घनश्याम मीणा, जिलाधिकारी उन्नाव, श्री जय प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव, श्री सुशील कुमार, अपर जिलाधिकारी उन्नाव तथा श्री अखिलेश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी द्वारा परीक्षा ड्यूटी में नियुक्त समस्त पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों/कर्मचारियों की संयुक्त ब्रीफिंग की गई। ब्रीफिंग के दौरान अधिकारियों द्वारा परीक्षा की संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए सभी ड्यूटी कर्मियों को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों के प्रवेश, पहचान सत्यापन, सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षा सामग्री की सुरक्षा, सीसीटीवी निगरानी, यातायात प्रबंधन तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here