24 घंटे में खुलासा: किशनपुर किसान हत्याकांड का आरोपी शुभम गिरफ्तार, फावड़ा बरामद

0
31

सरसौल/कानपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत किशनपुर गांव में 3 जून रात मंदिर चबूतरे पर सो रहे किसान कालीशंकर की गला काटकर हत्या का खुलासा पुलिस ने 24 घंटे में कर दिया। डायल-112 पर सूचना के बाद महाराजपुर पुलिस ने आरोपी शुभम को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त फावड़ा बरामद कर लिया। मृतक की बेटी निशा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज था। डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने त्वरित कार्रवाई पर पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here