सरसौल,कानपुर।महाराजपुर थाना क्षेत्र के सरसौल कस्बे में गुरुवार को बकरीद (ईद-उल-अजहा) का पर्व पूरी तरह शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदगाहों और मस्जिदों में सामूहिक नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। इसके बाद परंपरागत तरीके से कुर्बानी की रस्म अदा की गई।
सुबह से ही सरसौल की ईदगाहों और मस्जिदों के आसपास रौनक रही। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। बच्चों में त्योहार का खास उत्साह दिखा। लोगों ने घर-घर जाकर सेवइयों और मिठाइयों का आदान-प्रदान किया। युवाओं और बुजुर्गों ने मिलकर पर्व मनाया।
पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी रंग लाई।
त्योहार से पहले किए गए फ्लैग मार्च और सुरक्षा इंतजामों का असर साफ दिखा। *महाराजपुर इंस्पेक्टर राजेश कुमार* ने पुलिस बल के साथ सुबह से ही ईदगाहों और संवेदनशील स्थानों पर लगातार गश्त की। पूरे क्षेत्र में कड़ी निगरानी रखी गई, जिससे कहीं से भी कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।
इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने कहा, _”सरसौल की जनता ने भाईचारे की मिसाल पेश की है। पुलिस और जनता के सहयोग से त्योहार शांतिपूर्ण रहा। हम सभी से अपील करते हैं कि आगे भी इसी तरह एकता और सौहार्द बनाए रखें।”_
स्थानीय लोगों ने की सराहना।
स्थानीय नागरिक हाजी मोहम्मद इस्लाम ने कहा, _”पुलिस ने जिस तरह दिन-रात एक कर सुरक्षा दी, उससे हम बिना किसी डर के त्योहार मना पाए। इंस्पेक्टर साहब खुद हर जगह मौजूद रहे।”_ व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने भी कहा, _”प्रशासन की सक्रियता से पूरे कस्बे में अमन का माहौल रहा।”_
बकरीद के शांतिपूर्ण संपन्न होने से महाराजपुर पुलिस की तैयारियों और इंस्पेक्टर राजेश कुमार की रणनीति की क्षेत्र में खूब सराहना हो रही हैं




