महाराजपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: 25 हजार का इनामी गैंगस्टर समेत दो वांछित गिरफ्तार,इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह की अगुवाई में अपराधियों पर कसा शिकंजा

0
111

सरसौल,कानपुर, महाराजपुर पुलिस के द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत महाराजपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दो शातिर वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिसमें 25 हजार रुपये का इनामी गैंगस्टर भी शामिल है।

1. 25 हजार का इनामी गैंगस्टर धराया
पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित *अब्दुल कादिर पुत्र स्व. आलमगीर, निवासी मीरपुर छावनी, थाना रेलबाजार* को मुखबिर की सटीक सूचना पर दबोच लिया। आरोपी पर महाराजपुर थाने में गैंगस्टर एक्ट समेत कई संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस को काफी समय से इसकी तलाश थी और इस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

2. आईटी एक्ट का वांछित भी गिरफ्तार
दूसरी कार्रवाई में बीएनएस व 67 आईटी एक्ट में वांछित दीपु कुमार पुत्र रामखेलावन, निवासी ग्राम डिघरुआ, थाना जाफरगंज, फतेहपुर* को गिरफ्तार किया गया। आरोपी पर सोशल मीडिया से जुड़े गंभीर आरोप थे।

इंस्पेक्टर की दो टूक: अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं
थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए दोनों अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया है। उन्होंने कहा, _”महाराजपुर क्षेत्र में अपराध और अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। वांछितों की धरपकड़ का अभियान लगातार जारी रहेगा। जनता बेफिक्र रहे, पुलिस हर अपराधी तक पहुंचेगी।”_

इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह के चार्ज संभालने के बाद से महाराजपुर पुलिस की सक्रियता से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मचा है। लगातार हो रही गिरफ्तारियों से आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here