कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज द्वारा छात्र-छात्रा विदाई समारोह का भव्य आयोजन हुआ

0
46

कानपुर।डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मकरॉबर्टगंज कानपुर ने छात्र- छात्रा विदाई समारोह का आयोजन कर विद्यार्थियों को आने वाले स्वर्णिम भविष्य की शुभकामनाएं व शुभ आशीष प्रदान किया। कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मकरॉबर्टगंज कानपुर की ओर से छात्र-छात्रा विदाई समारोह का आयोजन गुरुवार को रागेन्द्र स्वरूप सेंटर फॉर परफॉर्मिग आर्ट्स, सिविल लाइंस में संपन्न हुआ। समारोह के दौरान जूनियर विद्यार्थिर्या ने अपने सीनियर्स के प्रति सम्मान एवं स्नेह व्यक्त करते हुए भावनात्मक प्रस्तुतियाँ दी। कई वि‌द्यार्थियों ने कॉलेज जीवन से जुडी अविस्मरणीय यादों एवं अपने अनुभवों को साझा किया, जिससे समारोह का वातावरण भावुक एवं भावनात्मक हो उठा। विदाई समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं ने रैंप वॉक, कैटवॉक, समूह नृत्य, एकल प्रस्तुति, सिंगिंग एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप मेमोरियल ट्रस्ट की चेयर पर्सन डॉ. मिनी स्वरूप, ट्रस्ट के सचिव डॉ. अलकक्षेन्द्र स्वरूप, ट्रस्टी नेहा स्वरूप,ट्रस्ट की संयुक्त सचिव सुश्री आकांक्षा स्वरूप जी व संस्थान की निर्देशिका डॉ. गौरी गौर ने दीप प्रज्ज्वलित कर के किया।
इस दौरान कई छात्र-छात्राओं ने मंच पर आकर अपने अनुभवों को साझा किया तथा बीते वर्षों में संस्थान में प्राप्त ज्ञान, मार्गदर्शन एवं यादगार क्षणों को भावुकता के साथ स्मरण किया। विद्यार्थियों ने बताया कि संस्थान ने उन्हें केवल शैक्षणिक शिक्षा ही नहीं, बल्कि जीवन में आगे बढ़ने का आत्मविश्वास, अनुशासन एवं व्यक्तित्व विकास की सीख भी प्रदान की। समारोह के सुन्दर समापन के दौरान संस्थान की निदेशिका डॉ गौरी सिंह गौर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण एवं जीवन में सफलता प्राप्त करने की आधारशिला है। उन्होंने विद्यार्थियों को ईमानदारी, अनुशासन एवं निरंतर परिश्रम के साथ अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर रहने के लिए प्रेरित किया। प्रतिभागियों के आत्मविश्वास व्यक्तित्व एवं प्रस्तति के आधार पर “मिस फेयरवेल” “मिस्टर फेयरवेल”, “बेस्ट पर्सनैलिटी एवं अन्य विशेष उपाधियाँ प्रदान की गई। विजेताओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रस्कार देकर सम्मानित किया गया। समारोह के अंत में बैंड परफॉर्मेस ने सबका दिल जीत लिया। इस कार्यक्रम में मोहित श्रीवास्तव,आयुष यादव, प्रगति सिंह, श्रति अग्रवाल, आंचल जायसवाल, अनुराधा, प्रिया मिश्रा, सिद्धि गुप्ता, अलका मिश्रा, आंचल जायसवाल, प्रदीप शुक्ला,आशीष शर्मा. रविन्द्र वर्मा, वंशिका सिंघानिया,
मीडिया संयोजक प्रखर तिवारी , शिवम कुमार सिंह एवं संस्थान के समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here