कानपुर कमिश्नरेट के पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल के निर्देश के तहत शहर में पुलिस का विशेष अभियान, डीसीपी दक्षिण ने किया पैदल गश्त

0
45

कानपुर।कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अपराध एवं असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी के नेतृत्व में विशेष गस्त चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत थाना गोविन्द नगर पुलिस बल के साथ क्षेत्र के प्रमुख मार्गों, बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील इलाकों में सघन पैदल गश्त की गई। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने आमजन से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया तथा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन चेकिंग की। इसी क्रम में थाना क्षेत्र में संचालित देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानों के आसपास विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। दुकानों के बाहर अनावश्यक रूप से खड़े लोगों को हटाया गया तथा सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई। साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच कर आवश्यकतानुसार चालान एवं कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की गई। पुलिस द्वारा दुकानदारों को निर्धारित समय का पालन करने तथा किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु इस प्रकार के अभियान लगातार जारी रहेंगे। इस मौके पर अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिण, सहायक पुलिस आयुक्त बाबूपुरवा, प्रभारी निरीक्षक गोविन्द नगर सहित संबंधित पुलिस बल मौजूद रहा।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here