कानपुर।केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कल कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित किए फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) की छात्रा और कानपुर निवासी सोनाक्षी गोयल ने 500 में से 498 अंक (99.6%) हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया और परीक्षा के शीर्ष प्रदर्शन करने वाले छात्रों में अपनी जगह बनाई। सर पदमपत सिंघानिया एजुकेशन सेंटर स्कूल की छात्रा सोनाक्षी ने केमिस्ट्री, बायोलॉजी और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए। वहीं, इंग्लिश कोर में 98 और फिजिक्स में 94 अंक हासिल किए। उनका यह प्रदर्शन पढ़ाई और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के बीच संतुलित दृष्टिकोण को दर्शाता है। अपनी तैयारी के दौरान सोनाक्षी ने अनुशासित अध्ययन दिनचर्या अपनाई, जिसमें कॉन्सेप्ट्स को गहराई से समझने, नियमित रिवीजन और लगातार अभ्यास पर विशेष ध्यान दिया। स्कूल की पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने पीडब्ल्यू ऑनलाइन के वर्चुअल लेक्चर्स का भी सहारा लिया।
अपने परिणाम पर बात करते हुए सोनाक्षी गोयल ने कहा, “मैंने पूरे साल कॉन्सेप्ट्स को अच्छे से समझने और अपनी तैयारी में निरंतरता बनाए रखने पर ध्यान दिया। परिवार, स्कूल के शिक्षकों और पीडब्ल्यू ऑनलाइन से मिले मार्गदर्शन और सहयोग ने मुझे हमेशा प्रेरित किया। इस परिणाम ने मुझे अपने भविष्य के लक्ष्यों के लिए और अधिक मेहनत करने का आत्मविश्वास दिया है। सोनाक्षी की यह उपलब्धि ऑनलाइन शिक्षा के बढ़ते प्रभाव को भी दर्शाती है, जो अधिक छात्रों तक गुणवत्तापूर्ण तैयारी, मार्गदर्शन और शैक्षणिक सहायता पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इस वर्ष कुल 17,80,365 छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जिनमें से 17,68,968 छात्र परीक्षा में शामिल हुए और 15,07,109 छात्र सफल घोषित किए गए। इस वर्ष कुल पास प्रतिशत 85.20 प्रतिशत रहा। वही लड़कियों ने लड़कों की तुलना में 6.73 प्रतिशत अधिक सफलता दर दर्ज करी।




