शहर काजी ने बैंगलोर क्लिनिक एंड थेरेपी सेंटर का किया उद्घाटन

0
13

उन्नाव।बांगरमऊ नगर के मोहल्ला गुलाम मुस्तफा स्थित बैंगलोर क्लिनिक एंड थेरेपी सेंटर का गुरुवार को विधिवत उद्घाटन किया गया। काजी शहर सैयद जियाउल आरफीन ने फीता काटकर क्लिनिक का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर क्लीनिक के संचालक डॉक्टर मोहम्मद फुजैल अहमद ने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र केवल व्यवसाय नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्लिनिक के माध्यम से नगर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर और सुलभ इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि मरीजों को आधुनिक सुविधाओं के साथ संवेदनशील व्यवहार देना उनकी प्राथमिकता होगी। उद्घाटन के दौरान नायब शहर काजी हाफिज फिरोज खान, जावेद हुसैन (बाबा) अकील खान, अनस अंसारी , रेहान खान व जीशान अंसारी आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे। अंत में डॉक्टर मोहम्मद फुजैल ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया ।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here