असोहा, उन्नाव।ब्लॉक क्षेत्र की कालूखेड़ा स्थित भारत गैस एजेंसी में प्रत्येक उपभोक्ता को उसके घर पहुंचकर सिलेंडर की डिलेवरी की जा रही है।जिससे कोई भी उपभोक्ता इस भीषण गर्मी में एजेंसी के चक्कर लगाने को मजबूर न हो।एजेंसी संचालक नवाजुल हसन ने बताया कि लोगों को राहत देने के लिए उनके घरों तक सिलेंडर पहुंचाया जा रहा है।एजेंसी का कोई भी उपभोक्ता सिलेंडर से वंचित न रहे ऐसी व्यवस्था की गई है।अभी तक एक भी उपभोक्ता ने एजेंसी पर सिलेंडर न मिलने की शिकायत नहीं की है।इसीलिए एजेंसी लगभग 25000 उपभोक्ताओं के कनेक्शन है।जिससे उपभोक्ताओं का विश्वास बना हुआ है।उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि कोई भी समस्या होने पर उनके फोन नंबर पर सूचना करे।तत्काल समस्या का समाधान कराया जाएगा।और वही एजेंसी मालिक के इस निर्णय से सेमरी,समाधा,कालूखेड़ा, निमैचा, शिकारी सिरवैया, शिवगढ़,चन्दनखेड़ा भवलिया, पहासा,कंचनपुर के प्रधान भोलू,सतीश त्रिपाठी,डॉक्टर पुत्तन,सन्दीप सिंह,राजकिशोर त्रिवेदी, गोपाल शुक्ला,गुड्डू सिंह,अनिल राजपूत, देवतादीन,कश्यप,गरीबे कश्यप,बीनू बाजपेयी, कमलाकांत बाजपेयी, रजनीश मिश्रा,नीलेश तिवारी, रजोल रावत,सतीश शुक्ला,पिंटू यादव,भुइयादिन,सुभाष अवस्थी,छत्रपाल यादव,प्रधान सरोजनी रावत,मुकेश तिवारी, विनोद त्रिपाठी,आशीष पाण्डे, नफीस,मोहम्मद अनीश,दीवाकर,सहित हजारों लोगों ने सराहना की और खुश नजर आए।




