इंटरनेशनल खत्री महासभा ग्रुप (लंदन रजि.) कानपुर ब्रांच द्वारा रसोई का संचालन किया

0
15

कानपुर।इंटरनेशनल खत्री महासभा ग्रुप (लंदन रजि.) कानपुर ब्रांच के पदाधिकारी द्वारा रसोई का संचालन किया गया महिला विंग की अध्यक्षा डॉ. कमल धवन ने कहा कि ये हमारी समाजिक संस्था है जो कई सामाजिक क्षेत्र में काम कर रही हैं। इंटरनेशनल खत्री महासभा के चेयरमैन राज खन्ना लंदन में रहते हैं और विश्व के कई देशों में और भारतवर्ष के तमाम शहरों में यह सामाजिक चैरिटेबल संस्था के सभी सदस्यों को समाज के निर्बल वर्ग के लिए कार्य करने का प्रेरित करते हैं। मंगलवार को हमारी संस्था लाला लाजपत राय अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों को एक समय का भोजन दे रही है अब तक लगभग एक हजार लोगों की सहायता करने से हम सभी अत्यंत सन्तुष्ट है। जो मरीज चिकित्सालय में भर्ती होते है उनके सम्बन्धी और सेवादार मानसिक और आर्थिक परेशानी में होते हैं। इसलिए उनकी एक दिन की तकलीफ को कम करना भी हमारे लिए महत्व रखता है। उपाध्यक्षा लक्ष्मी खन्ना ने बताया कि हैलट अस्पताल के कैंटीन में मरीजों के परिजनों (तीमारदारों) को बेहद रियायती दर पर,यानी 5 रुपये में भरपेट भोजन उपलब्ध करा रही हैं। यह पहल उन लोगों के लिए बहुत मददगार है, जो दूर-दराज से अस्पतालों में इलाज के लिए आते हैं और महंगे खाने का खर्च नहीं उठा सकते। इसलिए हमारी संस्था पांच रुपये में पौष्टिक भोजन राजमा चावल, बिस्कुट उपलब्ध करा रही है। इसी दौरान मीडिया के माध्यम से अध्यक्षा डा. कमल धवन ने सभी से विन्नम निवेदन किया कि इस तरह के सामाजिक कार्यों में सभी जन मानस आगे से आगे बढ़कर हिस्सा लें। इस कार्यक्रम में डा. अनुराग मेहरोत्रा (अध्यक्ष मेन्स विंग),लक्ष्मी खन्ना (उपाध्यक्षा), रोहन टंडन (उपाध्यक्ष), अभिलाषा टंडन (कोआर्डिनेटर, प्रमोद खन्ना उपस्थित रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here