कानपुर से घर लौटते समय सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की दर्दनाक मौत

0
23

उन्नाव।बीते शुक्रवार को सड़क दुघर्टना में एक बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने नानामऊ गंगा तट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
बांगरमऊ नगर के स्टेशन रोड निवासी 32 वर्षीय सुमित गुप्ता पुत्र अशोक कुमार गुप्ता बीते शुक्रवार को देर रात बाइक के जरिए कानपुर से अपने घर लौट रहा था। तभी कानपुर नगर अंतर्गत शिवराजपुर थाना क्षेत्र में तेज़ रफ़्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे में सुमित गंभीर घायल हो गया था। अस्पताल ले जाने पर में डाक्टर ने मृत उसे घोषित कर दिया था। पोस्टमार्टम के बाद आज शनिवार को शव घर पहुंचते ही परिजन में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी समेत तीन बच्चों को रोता बिलखता छोड़ गया। परिजनों ने आज शाम नमः आंखों के बीच क्षेत्र के नानामऊ गंगा तट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here