सरसौल,कानपुर। थाना महाराजपुर क्षेत्र के अंतर्गत सिकठिया गांव में शनिवार को करंट लगने से लगभग 51 वर्षीय किसान देशराज की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तुरंत कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सूत्रों की जानकारी के अनुसार, सिकठिया गांव निवासी देशराज लगभग 51 पुत्र स्वर्गीय छोटे शनिवार को बटाई पर लिए गए खेत में मूंग की फसल में पानी लगाने गए थे। इसी दौरान ट्यूबवेल के पास वह अचानक बिजली के करंट की चपेट में आ गए। आशंका जताई जा रही है कि ट्यूबवेल या उससे जुड़े तार में करंट उतर आया था, जिससे यह बड़ा हादसा हुआ।
पास के खेत में गेहूं की कटाई करने जा रहे एक किसान की नजर देशराज पर पड़ी। उन्होंने देखा कि वह ट्यूबवेल के पास अचेत अवस्था में पड़े हैं। इसके बाद उन्होंने तुरंत परिजनों को सूचना दी।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस संबंध में महाराजपुर पुलिस के द्वारा अवगत कराया गया , कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है,परिजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।




