ऊषा पापुलर इंटर कॉलेज के छात्रों ने यूपी बोर्ड में किया शानदार प्रदर्शनः रोटरी इंटरैक्ट क्लब ने सफल विद्यार्थियों को दी बधाई

0
19

सरसौल,कानपुर।यूपी बोर्ड द्वारा घोषित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणामों में नरवल के बौसर स्थित उषा पापुलर शिक्षा संस्थान इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इस अवसर पर रोटरी इंटरैक्ट क्लब ने सभी सफल विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए बधाई दी है।

हाईस्कूल में नितेश ने 87.16 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। नितेश की सफलता विशेष रूप से उल्लेखनीय है, क्योंकि उनके माता-पिता भूमिहीन हैं और पिता सुशील कुमार मजदूरी करके अपने बच्चों को शिक्षित कर रहे हैं। नितेश के पिता स्वयं इंटरमीडिएट तक पढ़े हैं और शिक्षा के महत्व को समझते हैं। विद्यालय ने भी ऐसे छात्रों को किताबें, कॉपियां और शुल्क आदि में सहायता प्रदान की है।

हाईस्कूल के अन्य सफल विद्यार्थियों में अमित ने 84.06 प्रतिशत, साक्षी ने 84.05 प्रतिशत और दिव्यांशु कश्यप ने 84 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।

इंटरमीडिएट की छात्रा रुस्तम ने 78 प्रतिशत, कृष्ण कुमार ने 75.08 प्रतिशत, शिवानी वर्मा ने 72.04 प्रतिशत और मनीषा सिंह ने 70.02 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य वीपी विद्यार्थी ने बताया कि सभी विद्यार्थियों का परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। उन्होंने सफल छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर और माला पहनाकर बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

रोटरी इंटरैक्ट क्लब उषा पापुलर शिक्षा संस्थान इंटर कॉलेज के सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है। क्लब ने विश्वास व्यक्त किया कि ये विद्यार्थी जीवन में आगे बढ़कर समाज और देश का नाम रोशन करेंगे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here