सांवरिया सेठ के खजाने में बरसी कृपा: 41.67 करोड़ नकद, सोना-चांदी का भी अंबार

0
30

मंडफिया,चित्तौड़गढ़। मेवाड़ के सुप्रसिद्ध श्री सांवरिया सेठ मंदिर में 16 अप्रैल से प्रारंभ हुई भंडार गणना शनिवार को सातवें चरण के साथ संपन्न हो गई। इस दौरान भक्तों की अटूट आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला।
मंदिर प्रशासन के अनुसार, भंडार, ऑनलाइन भेंट एवं मनीऑर्डर के माध्यम से कुल 41 करोड़ 67 लाख 38 हजार 569 रुपये की विशाल धनराशि एकत्रित हुई है। इसके साथ ही श्रद्धालुओं ने भगवान को 84 किलो 620 ग्राम चांदी तथा 660 ग्राम 500 मिलीग्राम सोना भी अर्पित किया।
पूरी गणना प्रक्रिया मंदिर मंडल की कड़ी सुरक्षा और पारदर्शी व्यवस्था के बीच संपन्न कराई गई।
माना जा रहा है कि यह आंकड़े सांवरिया सेठ के प्रति देश-विदेश के श्रद्धालुओं की गहरी आस्था और विश्वास को दर्शाते हैं, जो हर वर्ष लगातार बढ़ता जा रहा है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here