पड़ोसी ने महिला से की मारपीट पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

0
16

उन्नाव।महिला ने लगाया अपने पड़ोसी पर मारपीट का आरोप प्राप्त जानकारी के अनुसार रीना सिंह पत्नी हिमांशु सिंह निवासी मोहल्ला चौधराना कस्बा व थाना बांगरमऊ जिला उन्नाव की मूल निवासिनी है। घटना दिनांक 18/04/2026 सुबह लगभग 10:30 बजे की है। प्रार्थिनी के घर के पास रहने वाले संजीव सिंह उर्फ संजू पुत्र चौधरी शांति मोहन सिंह मोहल्ले की सार्वजनिक जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर रहे थे। और प्रार्थनी के गेट के सामने अपना बाथरूम, चबूतरा और पानी की टंकी बना दिया। जिससे प्रार्थनी का वाहन निकलने में समस्या होने लगी और नगर पालिका की जमीन पर एक चबूतरा और पानी की टंकी का भी निर्माण किया गया है जब प्रार्थनी के पति हिमांशु सिंह ने इसका विरोध किया ती विपक्षी संजीव उर्फ संजू व उसका पुत्र उदभव सिंह दोनों जो कि भूमाफिया है। इन लोगों ने अपने सगे ताऊ लाल तेल उन्नाव वालो के मकान पर व अन्य पारिवारिक मकानों पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। मोहल्ले को सार्वजनिक जमीन पर कब्जा करने से जब प्रार्थनी के पति हिमांशु सिंह ने मना किया तो विपक्षी संजीव सिंह और उसका पुत्र उ‌द्भव सिंह मेरे पति से गाली गलौज करने लगा। शोरगुल सुनकर जब मैं मौके पर पहुंची तो पिता पुत्र ने मिलकर मुझे और मेरे पति की लात घूसों से जमकर पिटाई कर दी। जिससे लाठी मेरे हांथ पर लग गई। जिसके बाद दोनों पिता पुत्र जान से मारने और दुष्कर्म की ऐलानिया धमकी देते हुए मौके से भाग निकले।
इस मामले को लेकर जब थाना प्रभारी बांगरमऊ से बात की गई तो उन्होंने कहा कि प्रार्थना पत्र मिला है मुकदमा दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here