नगर पंचायत गंजमुरादाबाद में उत्साहपूर्वक मनाया गया पृथ्वी दिवस

0
13

उन्नाव।’विश्व पृथ्वी दिवस’ के अवसर पर जनपद उन्नाव की नगर पंचायत गंजमुरादाबाद में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और पृथ्वी को प्रदूषण मुक्त बनाने का संदेश देना रहा।
​नगर पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती रूबी और अधिशासी अधिकारी सुश्री गुंजन गुप्ता के निर्देश पर कार्यालय परिसर और सार्वजनिक स्थलों पर पौधारोपण किया गया। इस दौरान ‘एक पेड़ माँ के नाम’ और ‘हरित गंज मुरादाबाद’ का नारा बुलंद किया गया।
​स्वच्छता और जागरूकता संबंधी नगर में कई स्थानों पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसके माध्यम से लोगों को प्लास्टिक का उपयोग बंद करने और कूड़ा निर्धारित डस्टबिन में ही डालने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालयों में आयोजित गोष्ठी में बच्चों के साथ “पृथ्वी बचाओ, जीवन बचाओ” और “पेड़ लगाओ, खुशहाली लाओ” जैसे नारे लगाए गए। ​कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित नागरिकों और कर्मचारियों को सामूहिक रूप से पृथ्वी को स्वच्छ और हरा-भरा रखने के लिए जागरूक किया गया। लोगों से अपील की गई कि वे अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी देखभाल करें। इस मौके पर सभी कार्यालय कर्मचारी उपस्थित रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here