उन्नाव।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना फतेहपुर चौरासी पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के वांछित अभियुक्तगणों को गिरफ्तार किया गया।धनीराम पुत्र मनोहर निवासी राजेपुर शादीपुर जनपद कानपुर नगर द्वारा थाना फतेहपुर चौरासी पर तहरीरी सूचना दी गई कि दिनांक 17.04.2026 मैं ग्राम हिन्दूपुर गढ़ाई थाना फतेहपुर चौरासी से तिलक समारोह से वापस अपने घर जा रहा था तभी रास्ते में अर्जुन पुत्र रामचन्द्र व अमित कुमार पुत्र पोखई व धीरज पुत्र नन्द किशोर, अंकित पुत्र रामबाबू व देवारी पुत्र कन्हई लाल निवासीगण हिन्दूपुर, अरूण पाल पुत्र मुन्नीला, सुधीर पाल पुत्र हीरालाल, विपिन पुत्र सूरत सिंह निवासीगण अर्जुनपुर मजरा गड़ाई थाना फतेहपुर चौरासी जनपद उन्नाव द्वारा गाली गलौज व मारपीट करने लगे। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना फतेहपुर चौरासी पर मु0अ0सं0-127/26 धारा 191(2),191(3),190,109(1), 127(2),115(2),352,351(3) B.N.S पंजीकृत किया गया। आज दिनांक 20.04.2026 को थाना फतेहपुर चौरासी पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्तगण 01.अर्जुन पुत्र रामचन्द्र निवासी ग्राम हिन्दूपुर थाना फतेहपुर चौरासी जनपद उन्नाव उम्र 20 वर्ष 02.अमित पुत्र पोखई निवासी ग्राम हिन्दूपुर थाना फतेहपुर चौरासी जनपद उन्नाव उम्र 20 वर्ष 03.धीरज पुत्र नन्द किशोर निवासी ग्राम हिन्दूपुर थाना फतेहपुर चौरासी जनपद उन्नाव उम्र 19 वर्ष, 04.अंकित पुत्र रामबाबू निवासी ग्राम हिन्दूपुर थाना फतेहपुर चौरासी जनपद उन्नाव उम्र 24 वर्ष 05.अरुण पुत्र मुन्नीलाल निवासी अर्जुनपुर गड़ाई थाना फतेहपुर चौरासी जनपद उन्नाव उम्र 20 वर्ष को मुखबिर खास की सूचना पर काली मिट्टी चौराहे से गिरफ्तार किया गया। तथा अभियुक्त अर्जुन के कब्जे से 01 अदद लकड़ी का डन्डा जिसके एक सिरे पर साईकिल की 02 फ्रीव्हील लगा बरामद किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तगण उपरोक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।




