बाबा बलखंडेशवर धाम में भगवान परशुराम जी के मंदिर पर परशुराम की जयंती का भव्य और दिव्य कार्यक्रम संपन्न

0
26

उन्नाव।आज अक्षय तृतीया के अवसर पर बाबा बलखंडेशवर धाम में भगवान परशुराम जी के मंदिर पर डाक्टर शशांक शेखर शुक्ला (अध्यक्ष परशुराम मंदिर समिति)
द्वारा आयोजित व समस्त ब्राह्मण समाज के सहयोग से सुनियोजित बाबा परशुराम की जयंती का भव्य और दिव्य कार्यक्रम संपन्न हुआ |
सर्वप्रथम भगवान परशुराम जी के मंदिर पर हवन की प्रक्रिया संस्थापक सदस्यों के द्वारा संपन्न हुई । तत्पश्चात बांगरमऊ नगर पालिका के अध्यक्ष राम जी गुप्ता द्वारा भगवान परशुराम जी की मूर्ति पर शीशे का दरवाज़े का अनावरण किया गया । मैं सम्पूर्ण ब्राह्मण समाज की तरफ़ से राम जी गुप्ता को इस पुण्य कार्य के लिए धन्यवाद दिया गया।इसके बाद आयोजित संगोष्ठि में सभी सम्मानित साथियों ने अपने विचार व्यक्त किए । संगोष्ठि का समापन संत श्री राम स्वरूप जी महाराज के अद्वितीय संबोधन से हुआ ।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को डाक्टर शशांक शेखर शुक्ला द्वारा पीला गमछा पहनाकर सम्मानित किया गया । बांगरमऊ चेयरमैन राम जी गुप्ता जी ने भी सभी को गमछा पहनाकर सम्मानित किया ।
कार्यक्रम का समापन प्रशाद वितरण व भंडारे से हुआ जिसमें छेत्र के सैकड़ों लोगों ने प्रशाद व भोजन ग्रहण किया । साथ ही भीषण गर्मी के चलते कार्यक्रम के दौरान शशांक शुक्ला जी द्वारा लगातार शरबत की व्यवस्था की गई । भाई मनीष तिवारी जी द्वारा सभी विप्र जनों को लड्डू का वितरण किया गया ।
कार्यक्रम की विशेषता रही कि इसमें विभिन्न दलों के लोग शामिल रहे और ब्राह्मण एकता की बात कही गई । सम्मानित अतिथियों में पूर्व राज्य मंत्री अरुण शंकर शुक्ला, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष दादा सी के त्रिपाठी, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अनुराग अवस्थी, ब्राह्मण समाज के संरक्षक शैलेंद्र शुक्ला (पूर्व बार असोसिएशन अध्यक्ष) , ब्राह्मण समाज बांगरमऊ के संरक्षक राजीव बाजपेई ( पूर्व जल निगम महा प्रबंधक), उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नामित सभासद विमल चंद शुक्ला, ऊगू चेयरमैन अनुज दिक्षित, विनोद दीक्षित, पूर्व नगर पालिका प्रत्याशी मनीष त्रिपाठी, भाई अपूर्व शुक्ला, भाई मनीष तिवारी, संदीप बाजपेई, वीरेंद्र अवस्थी, अतुल मिश्रा, पुष्कर शुक्ला, वरुण शंकर शुक्ला, मनोज तिवारी अध्यापक, अभिषेक तिवारी, सुधांशु अग्निहोत्री ,विवेक शर्मा, सतीश द्विवेदी, गुड्डू बाजपेई, पप्पू द्वेदी, अतुल शुक्ला, अनुजद्विवेदी, वंश गोपाल मिश्रा, अध्यापक अभिषेक तिवारी, बांगरमऊ के चर्चित कवि राहुल शर्मा, अध्यापक सत्येंद्र दीक्षित, कमलेश मिश्रा, मोगलेश दीक्षित, अजय कांत शुक्ला, हर्षितदीक्षित, गौरव पांडे,श्याम दीक्षित ,रोहित पांडे, गोविंद शुक्ला, अंकुर शुक्ला, आदि सैकड़ो ब्राह्मण उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम का कुशल संचालन अनुभव शुक्ला (हाईकोर्ट अधिवक्ता) द्वारा किया गया ।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here