पूर्व सांसद ने दुर्घटना पीड़ित परिवार के पोषण के लिए करीब 6 माह का राशन और 2 बेटियों की पढ़ाई स्थानीय अच्छे स्कूल में कराने की ली जिम्मेदारी

0
14

उन्नाव।हसनगंज तहसील के गांव मड़ैया निवासी अशोक रावत की मार्ग दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो जाने से परिवार में पत्नी रेशमा, 5 नाबालिग बेटियों की गंभीर स्थिति और कष्ट ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया।
परिवार की ये वेदना जब सपा की राष्ट्रीय सचिव अन्नू टंडन जी को स्थानीय जनता से हुई तो तुरंत रेशमा रावत की मदद के लिए मिलने पहुंची। पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने परिवार के पोषण के लिए करीब 6 माह का राशन और मां रेशमा रावत की इच्छा पर 2 बेटियों की पढ़ाई स्थानीय अच्छे स्कूल में कराने की व्यवस्था किया।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here