मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार

0
15

मुजफ्फरपुर,बिहार। जिले के गायघाट थाना क्षेत्र में पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान कुल 6 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं।
पुलिस को 14 अप्रैल 2026 को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर छापेमारी कर अभियुक्त राम कुमार को चोरी की 2 मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी के स्वीकारोक्ति बयान एवं निशानदेही पर पुलिस ने उसके सहयोगी अर्जुन कुमार को भी 3 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया।
इसके अलावा, आरोपियों की निशानदेही पर एक अन्य सहयोगी के घर छापेमारी कर 1 और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई।
पुलिस द्वारा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here