फर्जी दस्तावेज बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार

0
26

सुपौल,बिहार। जिले में फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। कार्रवाई के दौरान तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मौके से कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण एवं दस्तावेज बरामद किए गए हैं।
पुलिस को 09 अप्रैल 2026 को गुप्त सूचना मिली थी कि एक आधार सेंटर के माध्यम से अवैध रूप से आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं अन्य सरकारी दस्तावेज तैयार किए जा रहे हैं। सूचना के आधार पर छापेमारी की गई, जिसमें बाबुल कुमार गुप्ता एवं मुकेश पासवान को संदिग्ध गतिविधियों के चलते हिरासत में लिया गया।
पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि आरोपी एक वेबसाइट की मदद से फर्जी आवासीय प्रमाण पत्र तैयार कर ईसीएमपी आधार सॉफ्टवेयर को बाईपास करते हुए आधार कार्ड बना रहे थे।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने लैपटॉप, प्रिंटर, स्कैनर, आइरिस स्कैनर, फिंगरप्रिंट स्कैनर, मोबाइल फोन, कैमरा, जीपीएस डिवाइस, फर्जी आधार कार्ड, अन्य दस्तावेज एवं नकद राशि बरामद की है।
इस संबंध में सुपौल साइबर थाना में मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here