24 घंटे के भीतर गोलीकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

0
21

कटिहार,बिहार।दिनांक 13.04.2026 को रोशना थाना क्षेत्र में हुई गोलीकांड की घटना का पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर सफल खुलासा कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल सवार युवक राजेश कुमार से दो अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने पैसे की मांग की। पैसे देने से मना करने पर अपराधियों ने उसकी जांघ में गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के संबंध में रोशना थाना में कांड संख्या 83/26 दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल आरोपी नीतीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त देशी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया गया है।

🔴 पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here