उन्नाव।जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रकाश पांडे ने बताया है कि जनपद उन्नाव में भारत रत्न डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में आई0पी0एस0आर0 इंस्ट्यूटशन,सोहरामऊ, उन्नाव के परिसर में बाबा साहेब के बहुआयामी व्यक्तित्व के विशेष पक्षो पर यथा- भारतीय संविधान निर्माण में उनके केन्द्रीय भूमिका, महिलाओं, श्रमिकों एवं वंचित वर्गों के अधिकारो हेतु उनके संघर्ष, उनकी असाधारण अकादमिक विशेषज्ञता एवं आर्थिक विचारों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें निबन्ध लेखन की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सम्मिलित छात्र/छात्राओं में से पंचशिला इण्टरनेशनल स्कूल के कक्षा-9 की छात्रा जयती द्विवेदी, कक्षा-10 के छात्र कृष्णा पटेल, कक्षा-11 की छात्रा सृष्टि सिंह एवं कक्षा-12 के छात्र शंशाक रावत ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र/छात्राओं को मा0 विधायक मोहान श्री बृजेश रावत द्वारा पुरस्कृत किया गया।
उपरोक्त आयोजन में मा0 विधायक मोहान श्री बृजेश रावत, ब्लाक प्रमुख नवाबगंज प्रतिनिधि श्री रवि प्रताप सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री श्रीप्रकाश पाण्डेय, श्री बद्री विशाल तिवारी, प्रबन्धक एवं शिक्षण संस्थान के छात्र/छात्रा उपस्थित रहें।




