उन्नाव विकास दिवस” के रूप में हुआ गांधी तिराहे का लोकार्पण

0
17

उन्नाव।जनपद के लिए जिलाधिकारी गौरांग राठी जी के ड्रीम प्रोजेक्ट और सरानीय कार्य गांधी तिराहे के सौन्दरीकरण सुदृढीकरण, चौड़ीकरण के प्रथम फेस का गरिमा पूर्ण ढंग से भव्यता के साथ किया गया लोकार्पण।उन्नाव शिक्षा स्वास्थ्य अवस्थापना विकास के लिए “उन्नाव विकास दिवस” के रूप में हुआ गांधी तिराहे का लोकार्पण। सांसद उन्नाव डॉक्टर सच्चिदानंद हरी साक्षी महाराज जी ,माननीय सदर विधायक पंकज गुप्ता जी की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया लोकार्पण।उन्नाव की कलम और तलवार की धरती के रूप में पहचान सम्बन्धी कलाकृति और 101 फिट ऊंचे राष्ट्र ध्वज तिरंगे झंडे का हुआ लोकार्पण।पुस्तक के साथ कलम साथ ही तलवार को दर्शाकर बनाई गई कलाकृति से जनपद के साहित्य और शौर्य को मिलेगी नई पहचान”उन्नाव गौरवशिला” पट्ट में प्रदर्शित महान विभूतियां चंद्रशेखर आजाद जी, सूर्यकांत त्रिपाठी निराला जी गुलाब सिंह लोधी जी हजरत मोहनी जी तथा राजा राव बख्स की जीवनी जनपद के नागरिकों को कराएगी स्मरण।गांधी चौराहे की सुरक्षा व्यवस्था से सम्बंधित पुलिस सहायता के लिए बनाए गए पिंक बूथ से सुधरेगी ट्रैफिक व्यवस्था।गौरव शिला पट्ट में प्रदर्शित महान विभूतियां की जीवनी के माध्यम से जनपद के गौरवशाली इतिहास को जान सकेंगे नागरिक- जिलाधिकारी।गांधी तिराहे के सौन्दरीकरण सुदृढीकरण चौड़ीकरण से ठीक होगी सुरक्षा व्यवस्था, वेंडर्स को विक्रय का मिलेगा सुगम स्थान, टेंपो स्टैंड में सवारियां भरने में चालकों को होगी सुविधा-जिलाधिकारी।बड़ा सौभाग्य है कि संविधान निर्माण में जनपद उन्नाव के महान विभूतियों का भी योगदान रहा है कलम और तलवार की धरती के नाम से जाना जाने वाल यह जनपद साहित्य और वीर सपूतों को जन्मस्थली रहा है, गांधी तिराहे के सौंदरीकरण एवं सुदृढीकरण से जनपद के इतिहास को पहचान मिलेगी- सांसद जिलाधिकारी गौरांग राठी जी के प्रयास से आज गांधी तिराहे के सुदृढ़ी करण और सौंदरीकरण का जो कार्य पूर्ण हुआ है वह अवश्य ही सराहनीय है जनपद के नागरिकों के लिए हमेशा के स्मरणीय रहेगा-सांसद जी।उन्नाव सौर्य और साहित्य का प्रतीक रहा है गांधी तिराहे के चौड़ीकरण और सौंदरीकरण से अवश्य ही जनपद की विकास को पंख लगेंगे और कलम और तलवार की कलाकृति के माध्यम से लोग जनपद के गौरवशाली इतिहास को जान सकेंगे, पूर्वजों को भी लोग याद कर सकेंगे-माननीय विधायक जी। सांसद उन्नाव डॉक्टर सच्चिदानंद साक्षी महाराज जी माननीय सदर विधायक पंकज गुप्ता जी की गरिमा में उपस्थिति में जिलाधिकारी गौरांग राठी जी के ड्रीम प्रोजेक्ट के रूप में चयनित गांधी तिराहे के सौन्दरीकरण एवं सुदृढ़ीकरण चौड़ी करण कार्य के प्रथम फेस का लोकार्पण किया गया ।शिक्षा स्वास्थ्य अवस्थापना विकास के लिए उन्नाव विकास दिवस” के रूप में गांधी तिराहे का लोकार्पण किया गया ।इस अवसर पर माननीय सांसद जी व माननीय विधायक जी ने सर्वप्रथम जनपद के भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजनीतिक विशंभर दयाल त्रिपाठी जी की प्रतिमा पर माल्याअर्पण कर पुष्प अर्पित कर नमन किया ।तत्पश्चात गांधी तिराहे के बीचों बीच में जनपद उन्नाव की कलम और तलवार की धरती के रूप में पहचान सम्बन्धी कलाकृति और 101 फिट ऊंचे राष्ट्र ध्वज तिरंगे झंडे का लोकार्पण किया गया। उन्नाव की कलम और धरती के पहचान के रूप में बनाई गई कलाकृति में पुस्तक के साथ कलम और तलवार को एक ही कलाकृति में दर्शाया गया है जो की बहुत ही सुंदर अलौकिक और अद्वितीय कलाकृति है। तत्पश्चात चौराहे की सुरक्षा व्यवस्था के लिए उत्कृष्ट ट्रैफिक व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस सहायता के लिए पिंक बूथ का शिलापट्ट का अनावरण कर लोकार्पण किया गया । तत्पश्चात उन्नाव गौरवशिला में जनपद उन्नाव की महान विभूतियों से संबंधित शिलापट्ट जिसमें चंद्रशेखर आजाद जी, सूर्यकांत त्रिपाठी निराला जी गुलाब सिंह लोधी जी हजरत मोहनी जी तथा राजा राव बख्स की जीवनी को प्रदर्शित शिला पट्ट का फीता काटकर अनावरण किया गया ।इस अवसर पर राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम भारत माता की गूंज के साथ राष्ट्र ध्वज तिरंगे को नमन कर उपस्थित अधिकारियों जनप्रतिनिधियों द्वारा राष्ट्रगान का गायन भी किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय सांसद जी ने कहा कि बड़ा सौभाग्य है कि संविधान निर्माण में जनपद उन्नाव के महान विभूतियों का भी योगदान रहा है । कलम और तलवार की धरती के नाम से जाना जाने वाल यह जनपद साहित्य और वीर सपूतों को जन्मस्थली रहा है । जनपद उन्नाव के हजरत मोहानी जी ने संविधान सभा मे सम्मिलित होकर जो योगदान दिया है वह अवश्य ही स्मरणीय और सराहनीय है।जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी जी की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज गांधी तिराहे के सुदृढ़ी करण और सुंदरीकरण का जो कार्य पूर्ण हुआ है वह अवश्य ही सराहनीय है । कहा कि जनपद के नागरिक और जनपद में बाहर से आने वाले नागरिक भी इस गौरव शिला पट्ट के माध्यम से जनपद उन्नाव के गौरवशाली इतिहास और महान विभूतियों के योगदान को जान सकेंगे। जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी जी ने कहा कि गांधी तिराहे के सौन्दरीकरण सुदृढीकरण चौड़ीकरण से सुरक्षा व्यवस्था भी ठीक होगी वेंडर्स को विक्रय का सुगम स्थान मिलेगा टेंपो स्टैंड को भी सवारियां भरने में कोई दिक्कत नहीं होगी साथ ही उन्नाव से कानपुर जाने वाले व्यक्तियों के लिए भी ठीक होगा। माननीय विधायक पंकज गुप्ता जी ने कहा कि जनपद उन्नाव सौर्य और साहित्य का प्रतीक रहा है गांधी तिराहे के चौड़ीकरण और सुन्दरीकरण से अवश्य ही जनपद की विकास को पंख लगेंगे और कलम और तलवार की कलाकृति के माध्यम से लोग जनपद के गौरवशाली इतिहास को जान सकेंगे साथ ही अपने पूर्वजों को भी लोग याद कर सकेंगे। उन्नाव गौरव शिला पट्ट में प्रदर्शित भारत की महान विभूतियों के बारे में जनपद उन्नाव के नागरिक जान सकेंगे उनकी सक्रिय योगदान को पहचान सकेंगे।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री जयप्रकाश जी अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री सुशील कुमार गोंड़ अपर जिला अधिकारी न्यायिक श्री अमिताभ यादव जी सचिव उन्नाव शुक्लागंज विकास प्राधिकरण श्री शुभम यादव जी सिटी मजिस्ट्रेट श्री राजीव राज जी नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती श्वेताभानु मिश्रा जी जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी श्री अनुराग अवस्थी जी सहित अन्य संबंधित अधिकारी जन प्रतिनिधि गण मौजूद रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here