बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित जवाबी भजन

0
15

असोहा, उन्नाव।गत दिवस रात 8 बजे से सुबह 4 बजे तक ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत सेमरी में जवाबी भजन का आयोजन हुआ।इस कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी मोहित शुक्ला ने किया।मोहित शुक्ला ने बताया कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती के पूर्व यह आयोजन किया गया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य सामाजिक सम्प्रभुता रहा। श्री शुक्ल ने बताया कि बाबा साहब ने हमे एक दूसरे के साथ रह कर चलना एक दूसरे के सुख दुःख में खड़े होना चाहिए सिखाया।बाबा साहब ने समाज को जोड़ कर चलने के बारे में बताया जो कि हम उन्ही के मार्गदर्शन पर चल रहे है आगे भी ऐसे आयोजन होते रहेंगे। बाबा साहब किसी एक व्यक्ति के नही है बाबा साहब सबके है।
इस मौके पर मोहित शुक्ला ने एक सैकड़ा लोगो को अंग वस्त्र देकर समानित भी किया वही गोमापुर व रायबरेली से आई भजन मंडली को अंग वस्त्र पहनकर मोहित शुक्ला ने सम्मानित किया। इस मौके पर दिनेश सिंह,विनोद शुक्ला,(कन्डेक्टर) देवतादीन,श्री कृष्ण,रामपाल,राकेश कश्यप,बब्लू,गंगाराम,राम कुमार, गुरु कश्यप,अशोक कुमार,राम विशुन, लोधेश्वर,पप्पू रावत,गुजन कश्यप,बंगाली,रज्जन सविता,मुकेश कुमार महादेव,अजय कुमार, प्रेमशंकर ,रामकिशन ,रामधार कमल सहित सैकड़ों लोगो ने भजन का जम कर आनन्द लिया ।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here