कानपुर।बाबा महाकाल पज्ञ सेवा समिति (रजि.) के तत्वावधान में बाबा महाकालेश्वर का 27 वाँ वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ शुरू हुआ। उत्सव के प्रथम दिवस पर काली मठिया महाकालेश्वर मंदिर से भगवान की भव्य पोषी-यात्रा निकाली गई। इस शोभा यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में शिव शक्ति अखाड़ा के प्रमुख परम श्रद्धेय महंत मधुराम शरण शिवा महाराज उपस्थित रहे। साथ ही, चित्रकूट धाम से पधारे श्री अभिषेक शुक्ल जी महाराज रथ पर सवार होकर भक्तों को दर्शन दे रहे थे। यात्रा का दृश्य अत्यंत मनमोहक था, जिसमें 151 महिलाएं लाल और पीली साड़ियों में सिर पर कलश रखकर चल रही थीं। विभिन्न वैदिक गुरुकुलों से आए बटुकों द्वारा किए जा रहे सस्वर पाठ ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा और आरती कर पात्रा का भव्य स्वागत किया गया, जिसमें मुख्य रूप से एडवोकेट श्री राजीव जैन,भाजपा नेत्री आशा पाल,भाजपा नेता संजय पूठिया और रोहित ठक्कर शामिल रहे। मंदिर प्रबंधक आचार्य नरेन्द्र शास्त्री ने बताया कि इस शोभा यात्रा को सफल बनाने में आचार्य अम्बरीश,आचार्य पंकज काफ्ले,आचार्य गोपाल दहल और आचार्य राकेश मिश्र के गुरुकुलों का विशेष सहयोग रहा। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि उत्सव के दौरान प्रतिदिन श्रीमद्भागवत कथा शाम चार बजे से रात्रि आठ बजे तक आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर मंदिर समिति के सभी सम्मानित सदस्य अजीत श्रीवास्तव,डॉ संध्या ठाकुर, दीपा निगम,विजयलक्ष्मी शर्मा, सुभित चंदेल,आनंद अवस्थी वीरेंद्र मिश्रा,प्रेमा,गीता निगम एवं भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Home CORRESPONDENT ANIL KUMAR VARMA बाबा महाकालेश्वर के 27 वें वार्षिकोत्सव में 151 महिलाओ ने कलश सिर...




