एसआईआर के कार्य को शतप्रतिशत पूर्ण करने वाले सुपरवाइजर व बी एलओ को जिला अधिकारी ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

0
59

उन्नाव।आज जिलाधिकारी गौरांग राठी द्वारा विशेष प्रागाढ़ पुनरीक्षण अभियान 2026 के दृस्टिगत सदर विधानसभा के शहरी क्षेत्र के सुपर वाइजर व बीएलओ द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के कार्य गणना प्रपत्रों के वितरण संग्रह डिजिटाइजेशन व अन्य सम्बन्धित कार्यों को शतप्रतिशत उत्कृष्टतापूर्ण, सम्पन्न किये जाने पर तहसील दिवस के समापन के पश्चात तहसील सभागार में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने बीएलओ, भाग संख्या 201 के रामाशंकर, भाग संख्या 240 के गौरव जयसवाल,भाग संख्या 328 के गरिमा अवस्थी को सम्मानित किया, इसी प्रकार सुपरवाइजर दीपचंद,शैलेंद्र सोनवानी जिनके अंडर में 10-10-भाग आ रहे थे और शतप्रतिशत कार्य पूर्ण किया गया है । जिलाधिकारी ने कहा कि आप द्वारा बहुत ही परिश्रम और लगन के साथ सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया है अवश्य ही सम्मानित करने योग्य हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि इसी तरह अन्य बी एलओ सुपरवाइजर द्वारा भी पूरी तन्मयता परिश्रम और लगन के साथ ईमानदारी से एस आई आर के कार्य को करें तो समय से पूर्व ही एस आई आर का कार्य पूर्ण हो सकेगा। एसआईआर के संबंध में जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का कार्य जनपद में तेजी से चल रहा है केवल 5% का कार्य बचा हुआ है, । 81 परसेंट फीडिंग हो गई है, 13 परसेंट मतदाता ऐसे हैं जिनकी शादी हो गई या शिफ्ट हो गए या मृत हो गए हैं,62 परसेंट मैपिंग हो चुकी है मैपिंग के कार्य में गति लाई जा रही है। सभी मतदाताओं से अपील है कि वह अपना-अपना फार्म भरकर बीएलओ को दे दें ताकि विशेष प्रगाढ़ पुनरक्षण का कार्य समय से संपन्न कराया जा सके। इस असवर पर पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश उपजिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी सदर सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here