बांगरमऊ लेखपाल संघ की तहसील इकाई का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न

0
118

उन्नाव।बांगरमऊ उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की तहसील इकाई का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया इस दौरान अध्यक्ष पद हेतु मत डाले गए जबकि अन्य पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया।
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ संगठन के बांगरमऊ तहसील इकाई के गठन हेतु हुए चुनाव में कुल 43 मतदाताओं में से 41 लोगो ने अपने मत का प्रयोग किए इस दौरान अध्यक्ष पद हेतु हुए चुनाव में बृजेश कुमार को 22 मत मिलने पर विजई घोषित किया गया जबकि प्रशांत कुमार मिश्रा 15 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे।जबकि अन्य पदों हेतु सभी को निर्विरोध विजई घोषित कर इकाई का गठन किया गया गठित इकाई में अखिलेश द्विवेदी वरिष्ठ उपाध्यक्ष,आकांक्षा कनिष्ठ उपाध्यक्ष ,ओम जी मिश्रा मंत्री,अंकित यादव उपमंत्री,रामविलास राना कोषाध्यक्ष,रोहित कुमार को आडिटर पद प्राप्त हुआ।

देखे फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here