प्रधान शिक्षका को राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित किया गया

0
49

उन्नाव।प्रदेश शासन द्वारा क्षेत्र पंचायत के प्राथमिक विद्यालय बांगरमऊ ग्रामीण की प्रधान शिक्षिका को राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। जिससे सभी शिक्षकों और नागरिकों में हर्ष की लहर दौड़ गई है।
प्रदेश के शिक्षा निदेशक बेसिक द्वारा जारी परिपत्र के अनुसार संपूर्ण प्रदेश के विभिन्न जिलों से बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों से राज्य पुरस्कार 2025 हेतु कुल 66 शिक्षकों को चयनित किया गया है। इन सभी शिक्षक -शिक्षिकाओं का चयन प्रदेश सरकार द्वारा गठित राज्य चयन समिति की बैठक में लिया गया है। ख़ास बात तो यह है कि प्रदेश स्तरीय इस महत्वपूर्ण पुरस्कार के लिए जिला उन्नाव की एक मात्र शिक्षिका सेविना दीक्षित को चयनित किया गया है। आज बुधवार को बेसिक शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी परिपत्र मिलते ही नगर एवं क्षेत्र ही नहीं बल्कि जिले के शिक्षकों का सिर गर्व से ऊंचा हो गया। क्षेत्र के विनीता पांडेय , गंगाराम तिवारी , रुची सिंह , सुधीर यादव, देवेन्द्र सिंह, गीता यादव, प्रेम सागर व अखिलेश द्विवेदी तथा कोमल बाबूआदि शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित खेमराज सिंह, अजय सिंह, आशाराम, श्लोक बाजपेई, मनीष, धीरज व अल्काब अहमद आदि शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने इस महान उपलब्धि पर जमकर जश्न मनाया और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here