उन्नाव।बांगरमऊ इंदिरा गांधी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आज राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया गया। प्राचार्य प्रो सदानंद राय ने छात्र-छात्राओं को अंतरिक्ष के क्षेत्र में रोजगार सृजित करने के लिए प्रेरित किया।महाविद्यालय के शिक्षक डॉ बृज किशोर गुप्ता के निर्देशन में आयोजित राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस समारोह में डॉ बृजकिशोर गुप्ता ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र नरेंद्र मोदी द्वारा 26 अगस्त 2023 को इसरो के माध्यम से चंद्रमा पर चंद्रयान 3 सफलतापूर्वक उतारे जाने के अवसर पर 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की गई। चंद्रमा पर लैंडिंग का भारत का यह तीसरा प्रयास था। तब चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग स्थल को शिव शक्ति नाम दिया गया था। चंद्रमा पर उतरने के लिए गठित समिति में इसरो के अध्यक्ष डॉ सोमनाथ, प्रोजेक्ट डायरेक्टर पी०वीरमुथुवेल, मिशन डायरेक्टर एस० मोहन कुमार, व्हीकल डायरेक्टर विजु थॉमस थे। उन्होंने बताया कि प्रथम प्रयास 2008 में, द्वितीय प्रयास 2019 में व तृतीय पूर्ण रूप से सफल प्रयास 2023 में किया गया। इस अवसर पर डॉ सविता, डॉ सविता राजन, डॉ रविराज, डॉ किरन, डॉ सुनीता निरंकारी, डॉ धर्मेंद्र द्विवेदी, डॉ अभय राजपूत व डॉ शैलजा त्रिपाठी आदि शिक्षक शिक्षिकाओं के अलावा सभी छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ दिग्विजय नारायण ने किया।