सरसौल, कानपुर। लगातार हो रही बारिश के चलते महाराजपुर बाजार में कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। KRIBHCO खाद गोदाम और एस.के. दवा एवं बीज भंडार के सामने मुख्य सड़क पर घुटनों तक पानी भर गया, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जलभराव के कारण सड़क पर एक टेम्पो पानी में फंसा नजर आया। वहीं, सब्जी विक्रेताओं को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। दुकान के अंदर बैठकर उन्हें ग्राहकों का इंतजार करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नालियां जाम होने के कारण बारिश के पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। जलभराव से किसानों को खाद-बीज लेने के लिए सहकारी समिति तक पहुंचने में भी दिक्कत हो रही है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द जल निकासी की व्यवस्था कर जलभराव से राहत दिलाने की मांग की है।




