धरती निगल गई बेटी, दर्द बांटने पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष महाना, 4 लाख की सहायता का चेक सौंपा

0
49

सरसौल/कानपुर। महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के पुरवामीर गांव में जमीन धंसने की दर्दनाक घटना ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। महज 18 साल की यशी देखते ही देखते जमीन में समा गई। इस हृदयविदारक हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है और परिजन गहरे सदमे में हैं।

रविवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना पीड़ित परिवार का दर्द बांटने पुरवामीर गांव पहुंचे। उन्होंने दिवंगत यशी के पिता विनोद और अन्य परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस दुख की घड़ी में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

सरकार की ओर से चार लाख रुपये की सहायता का डमी चेक यशी के पिता विनोद को सौंपा गया। इसके अलावा परिवार के लिए 10 हजार रुपये नकद और राशन की तत्काल व्यवस्था की गई। विधानसभा अध्यक्ष ने मानवीय संवेदना दिखाते हुए अपनी निजी निधि से भी 25 हजार रुपये यशी के पिता के खाते में भेजने की घोषणा की।

इस दौरान सतीश महाना ने कहा, “यह घटना हम सबको अंदर तक हिला गई है। इस दुख की घड़ी में सरकार आपके साथ है।”

हादसे के बाद से विनोद का परिवार पिछले दो दिनों से पड़ोसी के बरामदे में रहने को मजबूर है। घटना ने गांव में भी शोक का माहौल पैदा कर दिया है।

इस मौके पर सुरेंद्र अवस्थी, विनय मिश्रा, रानू शुक्ला और ग्राम प्रधान जितेंद्र सिंह गौतम मौजूद रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here