जोधपुर, राजस्थान।नगर निगम के महापौर पद के लिए 25 सितंबर को निर्वाचन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। नगर निगम कार्यालय में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान होगा। मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
महापौर एवं उप महापौर चुनाव के रिटर्निंग अधिकारी रामकिशोर मीना ने बताया कि मतदान में हिस्सा लेने वाले नगर निगम जोधपुर के सभी निर्वाचित पार्षदों को आवश्यक दस्तावेज साथ लाने होंगे। प्रत्येक पार्षद के लिए फोटोयुक्त पहचान-पत्र एवं निर्वाचन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य रहेगा।


