पुरवामीर में तेंदुए की दस्तक की खबर से गांव में दहशत,वन विभाग ने 1500 बीघा जंगल छाना, पगमार्क नहीं मिले तो लोगों को बरती सतर्कता की सलाह

0
42

कानपुर।महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत,पुरवामीर गांव में बीते तीन दिन से तेंदुआ दिखने की अफवाहों से ग्रामीणों में भय का माहौल है। सूचना मिलते ही रविवार सुबह वन विभाग की टीम गांव पहुंची और जंगल-किनारे के खेतों में तलाशी अभियान चलाया।

टीम ने लगभग 1500 बीघा क्षेत्र में फैले जंगल को खंगाला। लाठी लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी वनकर्मियों के साथ रहे। कर्मियों ने झाड़ियों और संभावित जगहों पर पंजों के निशान तलाशे, लेकिन तेंदुए की मौजूदगी के पुख्ता साक्ष्य नहीं मिल सके। वन विभाग ने लोगों से अकेले न निकलने और बच्चों पर विशेष नजर रखने की अपील की है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here