चिलचिलाती धूप में युवाओं का सराहनीय कार्य, राहगीरों को पिलाया शरबत

0
35

नर्वल,कानपुर। भीषण गर्मी और नौतपा की चिलचिलाती धूप के बीच बड़े मंगलवार के अवसर पर नव युवक कमेटी नरवल द्वारा शिव मंदिर अंतर्गत टेंपो स्टैंड मेन रोड पर शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राहगीरों और दूर-दराज से आने वाले लोगों को शीतल शरबत पिलाकर मानव सेवा का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में भाजपा सक्रिय कार्यकर्ता राजन तिवारी की उपस्थिति ने युवाओं का उत्साह बढ़ाया। युवाओं ने तपती गर्मी में राहगीरों को स्नेहपूर्वक शरबत वितरित कर लोक मंगल और जनसेवा की भावना को मजबूत किया।
इस अवसर पर अमन सोनी, अंजनेय त्रिवेदी, अमन अग्निहोत्री, अर्चित त्रिपाठी, राहुल वाजपेई, कृष्णा गुप्ता सहित कई युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे। आयोजन की क्षेत्रीय लोगों ने सराहना करते हुए युवाओं के इस प्रयास को प्रेरणादायक बताया।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here